राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस की 22 पदाधिकारियों की सूची जारी, 4 उपाध्यक्ष,12 महासचिव और 6 प्रदेश सचिव की घोषणा

राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस की 22 पदाधिकारियों की सूची जारी, 4 उपाध्यक्ष,12 महासचिव और 6 प्रदेश सचिव की घोषणा

जयपुर : राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस की 22 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है. 4 उपाध्यक्ष,12 महासचिव और 6 प्रदेश सचिव की घोषणा की है. रेखा लोहिया, मुन्नी देवी गोदारा, शर्मिला पंचारिया औऱ तारा देवी उपाध्यक्ष बनी हैं.

वहीं अंकलेश जाखड़, रजनी चौधरी, रिकी सिंह और मृदुला कोठारी को महासचिव बनाया गया है. कामिनी शर्मा, अदिती, साफिया खान, गीताश्री, मिथिलेश मीणा को सचिव बनाया गया है.