रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों की जान बचाने की जुगत, 2025 में पहले से भी ज्यादा गर्मी के आसार

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों की जान बचाने की जुगत, 2025 में पहले से भी ज्यादा गर्मी के आसार

नई दिल्ली : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों की जान बचाने की जुगत की जा रही है. 2023 को पहले ही सबसे गर्म वर्ष घोषित किया जा चुका था.  2024 ने उसे पीछे छोड़ा, 2025 में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है.  

2022 में यूरोप में गर्मी से 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. भारत में ओडिशा में 1998 में गर्मी से 1300 लोगों की मौत हुई थी. तब 49.5 डिग्री सेल्सियस तक ओडिशा में तापमान पहुंचा था. 2015 में आंध्र प्रदेश में 1000 सहित पूरे देश में 2500 मौतें हुई थी.  

2024 में रिकॉर्ड गर्मी के दौरान सरकार के मुताबिक 360 मौतें हुई. जबकि अन्य सूत्र गर्मी से मरने वालों की संख्या 733 बता रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो 2025 में पहले से भी ज्यादा गर्मी के आसार हैं. 

Advertisement