राजस्थान में गर्मी का सितम, आज प्रदेश में तापमान 40-42°C के बीच दर्ज, हीट वेव का अलर्ट जारी

राजस्थान में गर्मी का सितम, आज प्रदेश में तापमान 40-42°C के बीच दर्ज, हीट वेव का अलर्ट जारी

जयपुर: राजस्थान में गर्मी का सितम जारी है. आज प्रदेश में तापमान 40-42°C के बीच दर्ज किया गया. सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक पारा पहुंच गया. अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ने के आसार है. 

कई इलाकों में पारा 43°C तक पहुंच सकता है. उत्तर राजस्थान में 23-25 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट है. जोधपुर संभाग में 22-23 अप्रैल को धूलभरी आंधी की संभावना है. 20-30KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.