जयपुर: राजस्थान में शनिवार से पंचायत चुनावों के लिए आचार संहिता लगेगी. शनिवार को पंचायत चुनावों का ऐलान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई. चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी.
आपको बता दें कि राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की शनिवार को घोषणा होने जा रही है. राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पंचायतीराज चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.