जयपुर: पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. MPS के ऑडिटोरियम में संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांधीजी की जयंती हमें राष्ट्र निर्माण की आधारशिला के मूल्यों को याद दिलाती है. गांधीजी का कहना था कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला गांवों में बसती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देश की धुरी बताया है.
हमें जिम्मेदारी समझते हुए ग्रामीणों की छोटी से छोटी समस्या का भी प्रमुखता से समाधान करना है. गांव में गरीब, मजदूर, किसान, दिव्यांग की उम्मीद का पहला केन्द्र सरपंच होता है. मुझे भी सरपंच के रूप में सेवा करने का मौका मिला. आज भी गांव में मुझे सरपंच पहले मुख्यमंत्री बाद में कहते हैं. सरपंच का पद वहां के लोगों के लिए प्यार, दुलार, सम्मान का बड़ा शब्द है.
पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम:
-MPS के ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा संवाद कार्यक्रम
-कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन
-आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है
-गांधीजी की जयंती हमें राष्ट्र निर्माण की आधारशिला के मूल्यों को याद दिलाती है
-गांधीजी का कहना था कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला गांवों में बसती है
-पीएम मोदी ने पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देश की धुरी बताया है
-हमें जिम्मेदारी समझते हुए ग्रामीणों की छोटी से छोटी समस्या का भी प्रमुखता से समाधान करना है
-गांव में गरीब, मजदूर, किसान, दिव्यांग की उम्मीद का पहला केन्द्र सरपंच होता है
-मुझे भी सरपंच के रूप में सेवा करने का मौका मिला
-आज भी गांव में मुझे सरपंच पहले मुख्यमंत्री बाद में कहते हैं
-सरपंच का पद वहां के लोगों के लिए प्यार, दुलार, सम्मान का बड़ा शब्द है