जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियों का संकल्प लिया है. पौने तीन साल में 1 लाख 93 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी है. 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी प्रक्रियाधीन है.
करीब सवा लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर भर्तियां आयोजित हो रही है. ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों में पलायन नहीं करना पड़ेगा.
ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र विकसित किए जा रहे है. अटल ज्ञान केंद्रों में ई-लाइब्रेरी और लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी. युवाओं से नौकरी लेने के साथ नौकरी देने वाला बनने का मुख्यमंत्री का आह्वान किया. प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड चेन और गोदाम समेत क्षेत्रों में उद्यम की व्यापक संभावनाएं है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियों का लिया संकल्प:
पौने तीन साल में 1 लाख 93 हजार से अधिक युवाओं को दी जा चुकी नियुक्तियां
1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी प्रक्रियाधीन
करीब सवा लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया गया
मुख्यमंत्री बोले-'पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर आयोजित हो रही भर्तियां
ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों में नहीं करना पड़ेगा पलायन
ग्राम पंचायतों में विकसित किए जा रहे अटल ज्ञान केंद्र
अटल ज्ञान केंद्रों में ई-लाइब्रेरी और लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा
युवाओं से नौकरी लेने के साथ नौकरी देने वाला बनने का मुख्यमंत्री का आह्वान
प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड चेन और गोदाम समेत क्षेत्रों में उद्यम की व्यापक संभावनाएं