जयपुरः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. कहा कि PCC चीफ डोटासरा बिना फुटबॉल के फुटबॉल खेल रहे है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे. गहलोत और पायलट के बीच पुराने विवाद को लेकर भी राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि जब कभी भी दोनों का सामना होगा नजरे नहीं मिल पाएंगी.
पंचायतीराज चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का भी दावा किया. राजनीति में हल्के स्तर की बयानबाजी पर भी मदन राठौड़ ने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन सही होना चाहिए.