शेयर बाजार में बढ़त का सफर जारी, NSE सूचकांक में 65.70 अंकों का सुधार

शेयर बाजार में बढ़त का सफर जारी, NSE सूचकांक में 65.70 अंकों का सुधार

जयपुर : एक बार फिर 24000 के पास निफ्टी पहुंच गया है. शेयर बाजार में बढ़त का सफर जारी है. आज सुबह शेयर बाजार का हाल हैं. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बाजार में तेजी दिख रही है. कच्चे तेल में जारी नरमी और अन्तर्राष्ट्रीय तनाव में कमी का असर है.

BSE सूचकांक में आज शुरुआत सुधार के साथ हुई. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 230.22 अंकों NSE सूचकांक में 65.70 अंकों का सुधार है. फिलहाल BSE सूचकांक 77,038.70 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.30 फीसदी की तेजी है. आज फिलहाल NSE सूचकांक 24,054.85 अंक पर है.

NSE सूचकांक में फिलहाल 0.24 फीसदी की मंदी है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख है. हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, जकार्ता, ताइवान के शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख है. कारोबारी मुनाफा वसूली के कारण निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.