गोविन्द डोटासरा बोले- खाटूश्यामजी नगर पालिका में हार से घबराई भाजपा कब तक चुनाव परिणाम टालेगी? सत्ता के इशारे पर इसमें मनमानी नहीं की जा सकती

गोविन्द डोटासरा बोले- खाटूश्यामजी नगर पालिका में हार से घबराई भाजपा कब तक चुनाव परिणाम टालेगी? सत्ता के इशारे पर इसमें मनमानी नहीं की जा सकती

जयपुर: PCC चीफ गोविन्द डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आखिर श्याम दरबार खाटूश्यामजी नगर पालिका में हार से घबराई भाजपा कब तक चुनाव परिणाम टालेगी? कल चेयरमैन पद के चुनाव में BJP सरकार के इशारे पर 5 बार वोटिंग का समय बढ़ाया गया. रात 1 बजे चुनाव स्थगित कर दिया गया, मतपेटियां सील कर स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई. लेकिन परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया. आखिर क्यों? अगर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी, तो फिर परिणाम घोषित करने में देरी क्यों की जा रही है?

क्या भाजपा शेष पार्षद की हर हाल में वोटिंग करवाना चाहती है, इसलिए परिणाम रोककर बैठी है?. बार-बार समय केवल विशेष परिस्थितियों में बढ़ाया जा सकता. लेकिन सत्ता के इशारे पर इसमें मनमानी नहीं की जा सकती. 5 बार समय बढ़ाने और फिर चुनाव स्थगित करने के बाद भी अगर पार्षद मतदान के लिए नहीं पहुंचता. तो नियत प्रक्रिया के अनुसार डाले गए सदस्यों के वोटों की मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाना चाहिए.          

जब पार्षद के परिवारजन FIR दर्ज करा चुके, मतदान का निर्धारित समय निकल चुका. तो फिर चुनाव स्थगित कर पार्षद के लिए दोबारा वोटिंग कराने का औचित्य क्या है? अगर अब भी केवल एक वोट के लिए चुनाव प्रक्रिया को आगे खींचा जाता, तो ये लोकतंत्र की हत्या होगी. श्याम बाबा की नगरी में अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ है तो उसे स्वीकार कीजिए. चुनाव टालकर, परिणाम रोककर और सत्ता के दुरुपयोग के जरिए कब तक लोकतंत्र की हत्या की जाएगी?