जयपुर जिले के 11 निकायों में बीजेपी उम्मीदवार की जीत, बगरू नगर पालिका से बनीं संतोष चौहान... जानें कौन कहां से जीता

जयपुर जिले के 11 निकायों में बीजेपी उम्मीदवार की जीत, बगरू नगर पालिका से बनीं संतोष चौहान... जानें कौन कहां से जीता

जयपुरः जयपुर जिले के 11 निकायों में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है. नगर परिषद शाहपुरा रविश खटाना बीजेपी, चौमूं आशीष दुषाद,बगरू नगर पालिका से बीजेपी संतोष चौहान, बस्सी निर्मला खोलिया,जमवारामगढ़ में राकेश वर्मा,कालाडेरा उर्मिला कुमावत, किशनगढ़-रेनवाल सुनिता अग्रवाल,फुलेरा राजू शर्मा. 

इसके अलावा सांभर पवन कुमार मोदी, वाटिका कमला देवी और चाकसू में बीजेपी की पुष्पा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ. जबकि जिले के पांच निकायों में कांग्रेस का चेयरमैन बना है. कानोता में रामकिशन,खेजरोली सुनिता सैनी, मनोहरपुर अर्जुन मोहनपुरिया,नरायणा अब्दुल रज्जाक और फागी से कांग्रेस के सुरेश ने जीत दर्ज की.