नई दिल्लीः मंदिरों का सोना मॉनेटाइज नहीं होगा. सरकार ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. ऐसे में चर्चा थी कि सरकार घरों, मंदिरों में पड़े सोने को मार्केट में ला सकती है. लेकिन सरकार ने इन सारी अफवाहों को खारिज किया.
सफाई देते हुए कहा कि सरकार का ऐसा कोई भी इरादा नहीं है. सरकार ने ऐसे दावों को झूठे, भ्रामक और पूरा निराधार बताया. ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने और उन्हें न फैलाने का आग्रह किया.