VIDEO: BJP की संभाग वार बैठकों का महत्व, मकसद है विकास के विजन को नीचे तक ले जाना, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान के बीजेपी के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब सत्ता संगठन मिलकर मंडल अध्यक्ष से सीधा संवाद कर रहे.मकसद है विकास के विजन को नीचे तक पहुंचाना और कार्यकर्ता से फीडबैक लेना.सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड अब तक बीकानेर,अजमेर,भरतपुर और उदयपुर संभाग की बैठकें ले चुके. कल कोटा,जोधपुर और जयपुर संभाग की बैठकें होगी.

भजन लाल सरकार के दो सालों के अंदर बीजेपी का सबसे अहम सियासी स्टेप है सत्ता संगठन की संभाग वार बैठकें.सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का मकसद है कार्यकर्ता से फीडबैक लेना और विकास के कामों के बारे में बताना.अब तक बीकानेर,अजमेर,भरतपुर,उदयपुर संभाग की बैठकें हो चुकी है.प्रभारी मंत्री ,सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक, पराजित प्रत्याशी ,जिला मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष,निवर्तमान  जिला अध्यक्षों को बैठक में बुलाया जाता है.

बीजेपी की संभाग वार बैठकों:
-सत्ता और संगठन के बीच सीधा संवाद
-भजनलाल सरकार के दो साल के कामों पर फोकस
-मंडल अध्यक्ष तक से सीधा इनपुट लिया जाता है
-विधानसभा क्षेत्र के सम्बंधित नेताओं को उनके यहां हुए विकास के कामों की बुकलेट दी जाती है
-छोटी छोटी समस्या तक सामने आती है
-गांव, ढाणी,कस्बे की समस्याओं और विकास के कामों पर बात होती है
-जनप्रतिनिधि और संगठन के कार्यकर्ता अपनी बात नेतृत्व तक सीधे पहुंचाता है
-बिजली,पानी ,विकास से जुड़ी समस्याओं को सीधा सीएम भजन लाल शर्मा और -बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बताया जा रहा

अभी तक बीकानेर,अजमेर,भरतपुर,उदयपुर संभाग की बैठकें हो चुकी.कल कोटा,जोधपुर और जयपुर संभाग की बैठकें हो चुकी है.सरकार के कामों को नीचे तक लें जाना बेहद अहम. खास बात है कि सीएम भजन लाल शर्मा खुद मंडल अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री रहे उन्हें पता है संगठन का महत्व क्या होता है.

बीजेपी संभाग वार बैठकों की उपयोगिता:
-सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए संगठन की भूमिका को व्यापक बनाना 
-कार्यकर्ताओ से इनपुट प्राप्त करना
-संगठन की भावना को सीधे सीएम तक पहुंचाना