खत्म हुआ इंतजार ! 2 जुलाई तक मानसून देगा दस्तक, 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती तेज हवाएं

खत्म हुआ इंतजार ! 2 जुलाई तक मानसून देगा दस्तक, 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती तेज हवाएं

जयपुरः कल,परसों तक राजस्थान में मानसून की दमदार एंट्री होगी. इसके साथ ही कल से मौसम का मिजाज बदलेगा. पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 2 जुलाई रात या 3 जुलाई सुबह तक मानसून दस्तक देगा. जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर तरबतर होंगे.       

4-5 जुलाई को भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. कोटा-उदयपुर संभाग में झमाझम बादल बरसेंगे. पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश होगी. 3-6 जुलाई जोधपुर-बीकानेर में तेज आंधी और बारिश के आसार है. 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.