जयपुरः UPSC की तर्ज पर RPSC ने बड़ा कदम उठाया है. अब RPSC परीक्षा केंद्रों पर फेशियल ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू करेगा. आगामी परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने की तैयारी है. डमी कैंडिडेट पर कसेगा शिकंजा, फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान होगी.
RPSC का अधिकारी दल UPSC की व्यवस्था का अध्ययन कर चुका है. परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स, फेस रिकग्निशन और AI युक्त CCTV के इस्तेमाल की तैयारी है. लाइव सर्विलांस और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर मंथन होगा.
4 से 5 दिन में विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस रिक्रूटमेंट विंग के अधिकारियों से भी विचार-विमर्श होगा. RPSC का सन्देश अब नकल और डमी कैंडिडेट के लिए परीक्षा केंद्रों पर जगह नहीं है.