LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, तेल कंपनियों ने निष्क्रिय LPG कनेक्शनों की e-KYC की अंतिम तिथि बढ़ाई

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, तेल कंपनियों ने निष्क्रिय LPG कनेक्शनों की e-KYC की अंतिम तिथि बढ़ाई

जयपुरः LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. तेल कंपनियों ने निष्क्रिय LPG कनेक्शनों की e-KYC की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है. इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस उपभोक्ताओं को एक और मौका मिला है. तकनीकी दिक्कतों के चलते e-KYC की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है.      

लंबे समय से बंद कनेक्शनों को सक्रिय कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मृतक उपभोक्ताओं के कनेक्शन में नामांतरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. पता बदलने से निष्क्रिय कनेक्शनों की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा सकेगी. 31 अगस्त के बाद निष्क्रिय कनेक्शनों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ी है.