पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. जयपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. तुंगा में 28 MM, सांभर में 19 MM, शाहपुरा में 17 MM,  बस्सी में 11 MM, जमवारामगढ़ में 10 MM, नरेना में 9 MM, 
सांगानेर जयपुर और कालवाड़ में 6-6 MM, आमेर और दूदू में 5-5 MM, आंधी और फुलेरा में 4-4 MM, कोटखावदा, जोबनेर और चाकसू में 2-2 MM बारिश दर्ज की गई.

राजस्थान के दो स्टेशनों पर 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. दौसा के रामगढ़ में 60 MM और धौलपुर के बाड़ी में 58 MM बारिश दर्ज हुई. झुंझुनूं के मलसीसर में 45 MM और झुंझुनूं शहर में 24 MM बारिश दर्ज हुई. पाली के मारवाड़ जंक्शन में 26 MM और रोहट में 23 MM बारिश दर्ज हुई. कोटा के खतौली में 26 MM और पीपलदा में 16 MM बारिश दर्ज हुई. धौलपुर के बसेड़ी में 36 MM और धौलपुर शहर में 35 MM बारिश दर्ज हुई. 

सलूंबर के लसाडिया में 28 MM और सलूंबर शहर में 11 MM बारिश दर्ज हुई. सवाई माधोपुर के गंगापुरसिटी में 20 MM और बामनवास में 13 MM बारिश दर्ज हुई. करौली जिले के कुडगांव में 27 MM और सपोटरा में 21 MM बारिश दर्ज हुई. उदयपुर जिले के कुराबड़ में 22 MM और कोटरा में 21 MM बारिश दर्ज हुई. अलवर जिले के बहादुरपुर में 21 और रामगढ़ में 10 MM बारिश दर्ज हुई.भीलवाड़ा के शक्करगढ़ में 15 ओर रायपुर में 14 MM बारिश दर्ज हुई.