VIDEO: जयपुर के एक व्यापारी को गैंगस्टर के नाम पर धमकी, श्याम नगर थाना इलाके की घटना

जयपुर से बड़ी खबर मिल रही है. शहर के एक व्यापारी को गैंगस्टर के नाम पर धमकी दी गई है. श्याम नगर थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से व्यापारी के पास फोन आया था.
विस्तार में

जयपुर: जयपुर से बड़ी खबर मिल रही है. शहर के एक व्यापारी को गैंगस्टर के नाम पर धमकी दी गई है. श्याम नगर थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से व्यापारी के पास फोन आया था.

पहले तो अननोन नम्बर देख व्यापारी ने फोन नहीं उठाया. ऐसे में व्यापारी के मोबाइल पर वॉइस रिकॉर्डिंग आई. अज्ञात ने कहा कि मैं रोहित गोदारा बोल रहा हूं. रिकॉर्डिंग सुनकर वापस मुझे फोन करना. पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया. अब मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.