Rajasthan Budget 2026: बजट को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कहा - भाजपा सरकार ने पेश किया 'विश्वासघाती' बजट

Rajasthan Budget 2026: बजट को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कहा - भाजपा सरकार ने पेश किया 'विश्वासघाती' बजट

जयपुर : बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि न विजन, न नीति, न नीयत, भाजपा सरकार ने 'विश्वासघाती' बजट' पेश किया है. पिछले दो बजटों की 2718 घोषणाओं में से केवल 900 पूरी हुई हैं, जबकि 284 परियोजनाओं पर तो ईंट तक नहीं लगी. 

पिछले दो वर्षों में 45 लाख नल कनेक्शन का वादा किया था, लेकिन सदन में खुद स्वीकार किया कि मात्र 14 लाख कनेक्शन दिए गए. यह प्रदेश की जनता के साथ सीधा विश्वासघात है. नौ दिन चले अढ़ाई कोस, 2718 घोषणाओं में से 70% अधूरी, विकास के पहिये थम गए. तुम्हारे पांवों के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं है.

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने बजट बताया निराशाजनक:
वहीं पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने बजट को निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि बजट में फिर यमुना जल परियोजना का जिक्र नहीं किया गया. स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए नाम मात्र की राशि जारी हुई है. नई भर्तियों की कोई घोषणा नहीं हुई है. कोई नया कॉलेज और अस्पताल खोलने की घोषणा नहीं हुई है.