हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग सम्पन्न, 8 अक्टूबर को होंगे नतीजे घोषित, जानिए कितना प्रतिशत रहा मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग सम्पन्न, 8 अक्टूबर को होंगे नतीजे घोषित, जानिए कितना प्रतिशत रहा मतदान

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग सम्पन्न हुई. हरियाणा की 90 सीटों पर वोटिंग सम्पन्न हुई. 8 अक्टूबर को हरियाणा चुनाव का परिणाम आएगा. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ था. हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान हुआ. हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ. हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ.

हरियाणा विधानसभा चुनावों में 90 सीटों पर वोटिंग:
अंबाला में शाम 5 बजे तक 62.26% वोटिंग
करनाल में शाम 5 बजे तक 60.42% वोटिंग
कुरुक्षेत्र में शाम 5 बजे तक 65.55% वोटिंग
कैथल में शाम 5 बजे तक 62.53% वोटिंग
गुरुग्राम में शाम 5 बजे तक 49.97% वोटिंग
चरखी दादरी में शाम 5 बजे तक 58.10% वोटिंग
जींद में शाम 5 बजे तक 66.02% वोटिंग
झज्जर में शाम 5 बजे तक 60.52% वोटिंग
पंचकूला में शाम 5 बजे तक 54.71% वोटिंग
पलवल में शाम 5 बजे तक 67.69% वोटिंग
पानीपत में शाम 5 बजे तक 60.52% वोटिंग
फतेहाबाद में शाम 5 बजे तक 67.05% वोटिंग
फरीदाबाद में शाम 5 बजे तक 51.28% वोटिंग
भिवानी में शाम 5 बजे तक 63.06% वोटिंग
महेंद्रगढ़ में शाम 5 बजे तक 65.76% वोटिंग
मेवात में शाम 5 बजे तक 68.28% वोटिंग
यमुनानगर में शाम 5 बजे तक 67.93% वोटिंग
रेवाड़ी में शाम 5 बजे तक 60.91% वोटिंग
रोहतक में शाम 5 बजे तक 60.56% वोटिंग
सिरसा में शाम 5 बजे तक 65.37% वोटिंग
सोनीपत में शाम 5 बजे तक 56.69% वोटिंग
हिसार में शाम 5 बजे तक 64.16% वोटिंग

हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक 49.13% वोटिंग:
अंबाला में दोपहर 3 बजे तक 49.39% वोटिंग
करनाल में दोपहर 3 बजे तक 49.17% वोटिंग
कुरुक्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 52.13% वोटिंग
कैथल में दोपहर 3 बजे तक 50.58% वोटिंग
गुरुग्राम में दोपहर 3 बजे तक 38.61% वोटिंग
चरखी दादरी में दोपहर 3 बजे तक 47.08% वोटिंग
जींद में दोपहर 3 बजे तक 53.94% वोटिंग
झज्जर में दोपहर 3 बजे तक 49.68% वोटिंग
पंचकूला में दोपहर 3 बजे तक 42.60% वोटिंग
पलवल में दोपहर 3 बजे तक 56.02% वोटिंग
पानीपत में दोपहर 3 बजे तक 49.40% वोटिंग
फतेहाबाद में दोपहर 3 बजे तक 52.46% वोटिंग
फरीदाबाद में दोपहर 3 बजे तक 41.74% वोटिंग
भिवानी में दोपहर 3 बजे तक 50.31% वोटिंग
महेंद्रगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 52.67% वोटिंग
मेवात में दोपहर 3 बजे तक 56.59% वोटिंग
यमुनानगर में दोपहर 3 बजे तक 56.79% वोटिंग
रेवाड़ी में दोपहर 3 बजे तक 50.22% वोटिंग
रोहतक में दोपहर 3 बजे तक 50.62% वोटिंग
सिरसा में दोपहर 3 बजे तक 48.78% वोटिंग
सोनीपत में दोपहर 3 बजे तक 45.86% वोटिंग
हिसार में दोपहर 3 बजे तक 51.25% वोटिंग

जानिए दोपहर 1 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान:
हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान हुआ. हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ. हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ.केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मतदान किया. मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा को जीत का भरोसा है. हम तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतदान किया. नायब सैनी ने परिवार के साथ मतदान किया. नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की मजबूती के लिए 100 % मतदान करें. ये लोकतंत्र का पर्व है. सभी लोग मतदान जरूर करें. नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही. 

अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर फिर ठोका दावा:
अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर फिर दावा ठोका है. हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. सत्ताधारी दल भाजपा को हरियाणा में हैट्रिक की उम्मीद है. इसी बीच अनिल विज ने बड़ा दावा किया. हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार बनेगी और अगले मुख्यमंत्री का चेहरा भी आलाकमान ही चुनेगा. अगर पार्टी उन्हें चाहेगी, तो अब अगली मुलाकात सीएम आवास पर ही होगी. मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं.

8 अक्टूबर को होंगे नतीजे घोषित:
आपको बता दें कि हरियाणा के 22 जिलों की 90 सीटों पर वोटिंग हुई. हरियाणा में 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान उतरे. सीएम नायब सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मैदान में है. 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे. 1031 उम्मीदवारों में से 930 पुरुष,101 महिला उम्मीदवार मैदान में है. इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक कांग्रेस और भाजपा के अलावा JJP, INLD और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है. भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे है.