लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक कोचिंग सेेंटर में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में करीब 14 लोगों की झुलसने से मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ दौरा रद्द कर दिया. सीएम योगी अलीगढ़ दौरा रद्द कर लखनऊ जा रहे है.सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई.
आपको बता दें कि सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
घटना के समय इमारत में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.