नई दिल्ली: 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक हो रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है.
इससे सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी और उर्वरक व रसायन जैसे क्षेत्रों में कई तरह की कमी को पूरा किया जा सकेगा. साथ ही, इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों को मिलने वाली आवाजाही की आज़ादी से संभवतः है. हमारी आर्थिक समृद्धि में भी काफी सुधार होगा.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत, अमेरिका और ईरान के बीच हुए MOU का स्वागत करता है. हमें इस मामले में सावधानी के साथ उम्मीद है और हमें आशा है कि यह सफल होगा. इससे ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी.
इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी का स्वागत किया. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने दक्षिण अफ्रीका के प्रेसीडेंसी मंत्री खुम्बुद्ज़ो न्त्सावेनी का स्वागत किया. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने UAE के अली मोहम्मद हम्माद अल शम्सी का स्वागत किया.