बारां : नरेश मीणा की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. SP अभिषेक अंदासु के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही है. अटरू CO रामानंद यादव, छबड़ा CI राजेश खटाना और मोठपुर SHO कमल सिंह दबिश दे रहे हैं. DST की टीम भी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.
बीते दिनों पुलिस नरेश मीणा के नयागांव स्थित ठिकाने पर भी पहुंची थी, लेकिन नरेश नहीं मिले. नाहरगढ़ में वनकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में नरेश मीणा फरार चल रहे हैं. चुनावी सभा के दौरान समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय में घुसने, वनकर्मियों से मारपीट का आरोप है. छबड़ा में खाद की मांग को लेकर किसानों के प्रदर्शन से जुड़े मुकदमे में भी नरेश मीणा फरार है.
नरेश मीणा की जल्द हो सकती गिरफ्तारी !
-SP अभिषेक अंदासु के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें कर रही छापेमारी
-अटरू CO रामानंद यादव,छबड़ा CI राजेश खटाना और मोठपुर SHO कमल सिंह दे रहे दबिश
-DST की टीम भी गिरफ्तारी के लिए लगातार कर रही कार्रवाई
-बीते दिनों नरेश मीणा के नयागांव स्थित ठिकाने पर भी पहुंची थी पुलिस,लेकिन नहीं मिले नरेश
-नाहरगढ़ में वनकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा
-चुनावी सभा के दौरान समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय में घुसने,वनकर्मियों से मारपीट का आरोप
-छबड़ा में खाद की मांग को लेकर किसानों के प्रदर्शन से जुड़े मुकदमे में भी फरार है नरेश मीणा