आमेर में दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत, कई मजदूर हुए घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

आमेर में दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत, कई मजदूर हुए घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

जयपुर: जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंचीं बचाव दलों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं हैं. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जयपुर के इलाके में ताला मोड़ के पास नाले की खुदाई चल रही है. इसी दौरान ज्यादा गहरी खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. इस हादसे में कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई है. हालांकि, कलेक्टर संदेश नायक में हादसे में 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है.