आपातकाल की 51वीं बरसी... बीजेपी ने आयोजित की संगोष्ठी, सीएम भजन लाल शर्मा रहे मुख्य वक्ता, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः आपातकाल की बरसी पर बीजेपी ने कृषि अनुसंधान केंद्र के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि 51साल पहले 25 जून 1975 को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इमरजेंसी के घाव दिखाए.वही घनश्याम तिवाड़ी और नाथू सिंह गुर्जर ने आपातकाल के संस्मरण सुनाए. अशोक परनामी ने रखी प्रस्तावना.सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा लोकतंत्र सेनानियों ने देश का संविधान बचाया.आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी भी राजस्थान आए थे.

10साल की उम्र थी आपातकाल के दौरान मेरी लेकिन देखते थे उस समय स्थिति को क्योंकि परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा था किस तरह से संघर्ष किया गया उस दौर में मैने मेरे परिवार के लोगो को देखा. ये कहना है सूबे के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का.आपातकाल की बरसी पर जयपुर के कृषि अनुसंधान सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा नई पीढ़ी को ये जानना चाहिए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानी परिवारो ने कितनी यातनाएं सहन की कांग्रेस ने संविधान की हत्या की पत्रकारों, लोगों को, स्वयंसेवकों को जेल में डाल दिया राष्ट्र भक्तों को घरों से रात के अंधेरे में उठाकर जेलो में डाल दिया था हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराया था वही लोकतंत्र सेनानियों ने देश के संविधान को बचाया 

बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी पहुंचे थे आयोजन में लोकतंत्र सेनानी वो है जो आपातकाल के दौरान जेलों में गए और आंदोलन में शामिल थे.जिन्हें मीसा बंदी और DIR कहा गया सभी लोकतंत्र सेनानी केसरिया सांफा पहनकर कार्य्रकम में आए. बहरहाल ये भी कम लोगों को पता होगा कि आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी राजस्थान आए थे. कार्यक्रम में मदन राठौड़ ने कहा कि आपातकाल के दौर में नरेंद्र मोदी आए थे जालोर सिरोही जेल में मिलने आए थे लोकतंत्र सेनानियों से सरदार के भेष में हमसे भी मिले मैं उस समय था संघ का प्रचारक जब नरेंद्र मोदी पीएम बने थे तब उनकी सरदार के भेष की फोटो भी सामने आई थी तब पता लगा कि ये आपातकाल के दौरान हमसे मिलने वाले नरेंद्र मोदी जी ही थे. 

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर ने आपातकाल के संस्मरणों को सामने रखा. तिवाड़ी ने कहा कि आपातकाल के दौर में मैं तीन माह जेल में रहा ,जोधपुर में रात को एक जज के घर की घंटी बजा दी थी मैने छुपने के लिए. नाथू सिंह गुर्जर ने बताया कि वे 19माह जेल में रहे थे आपातकाल के दौरान में

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के हाथ पर से हटाए गए नाम की बात भी आज सामने आ गई. अशोक परनामी ने मदन राठौड़ को लेकर कहा कि आपातकाल के दौरान मदन राठौड़ के लिए पुलिस ने वारंट निकाल दिया था उन पर इनाम भी रख दिया था उनके हाथ पर मदन राठौड़ नाम गुदा  हुआ था पहचान छिपाने के लिए मदन राठौड़ ने अपना नाम हटवाया था. इसके बाद मदन राठौड़ ने पूरा वृत्तांत सुनाया और अपना हाथ भी सीएम भजन लाल शर्मा को दिखाया. मदन राठौड़ ने बताया कि वे RSS प्रचारक थे आपातकाल के समय और उन्हें निर्देश थे कि जेल से बाहर रह कर आंदोलनकारियों की मदद करनी है    

कार्यक्रम के दौरान सीएम भजन लाल शर्मा ने नई पीढ़ी से आह्वान किया कि आपातकाल के इतिहास को जाने और सम्मान करे उस दौर में संघर्ष करने वाले लोगों का. खास बात थी कि संगोष्ठी के आयोजन का जिम्मा रहा पूर्व बीजेपी जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन और उनकी टीम के जिम्मे ..कार्यक्रम का संचालन किया बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने ...बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया..लोकसभा सांसद मंजू शर्मा,महामंत्री भूपेंद्र सैनी समेत प्रमुख नेताओं की रही आयोजन में मौजूदगी.