नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में द्वितीय पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया. गणतंत्र मंडप में पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्म पुरस्कार प्रदान किया. इस मौके पर 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया. पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक शामिल हैं. इस मौके पर गायिका अलका यागनिक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया. उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने सम्मान प्राप्त किया. छायाकार नूरुद्दीन अहमद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री समेत कई हस्तियां शामिल हुईं.
गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, जन-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं.