क्रिकेट के नियमों में 73 बड़े बदलाव, कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर गेंद को एक ही बार छू सकेगा, बदले हुए नियम अक्टूबर से होंगे लागू

क्रिकेट के नियमों में 73 बड़े बदलाव, कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर गेंद को एक ही बार छू सकेगा, बदले हुए नियम अक्टूबर से होंगे लागू

नई दिल्लीः क्रिकेट के नियमों में 73 बड़े बदलाव किए गए. मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने नियमों में बदलाव किया. बदले हुए नियम इसी साल अक्टूबर से लागू होंगे. अपडेट के बाद टेस्ट और घरेलू मैचों पर असर पड़ेगा. टेस्ट में दिन के आखिरी ओवर में कोई विकेट गिरता है तो खेल खत्म नहीं होगा. 

चाहे ओवर की एक ही गेंद क्यों न बची हो, ओवर पूरा करना जरूरी है. विकेटकीपिंग के नियमों में भी राहत दी गई है. साथ ही बाउंड्री पर हवा में उछलकर कैच पकड़ने के नियमों को सख्त किया. कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर गेंद को एक ही बार छू सकेगा.