जयपुर: निकाय चुनाव के बाद 304 निकायों में आचार संहिता हटी है. 5 निकायों को छोड़कर प्रदेश की शेष निकायों में आचार संहिता समाप्त हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता हटाई है. 304 नगरीय निकायों में आचार संहिता के बाद भी रोक है. अधिकारियों-कर्मचारियों की रिलीविंग,जॉइनिंग पर रोक रहेगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायतीराज चुनाव तक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले और कार्यमुक्ति पर रोक जारी रहेगी.
लेकिन 5 निकायों में आचार संहिता जारी रहेगी. जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम व सुकेत और खाटूश्यामजी में आचार संहिता जारी रहेगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता इन पांच निकायों में प्रभावी रहेगी. जबकि वे 304 निकाय जिनमें हटी है आचार संहिता वहां उद्घाटन,शिलान्यास,अन्य काम,'
वर्क ऑर्डर और वित्तीय आदेश सहित अन्य काम भी इन 304 निकायों में हो सकेंगे.