Nora और Malaika की हुई लड़ाई, शो छोड़ कर गई एक्ट्रेस

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने शो मूविंग इन विद मलाइका के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट खोलें हैं। बी टाउन में इस वक्त उनकी लाइफ को लेकर कई सारी बातें चल रही है। कहा जा रहा था कि इस शो में करण और नोरा (Nora) भी नजर आने वाले हैं लेकिन लगता है कि दोनों एक्ट्रेस की आपस में कुछ खास नहीं बन पाई है। 

शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें मलाइका (Malaika Arora) और नोरा (Nora) के बीच कोल्ड वॉर होते दिखाई दे रही है। इसके बाद नोरा शो छोड़कर जाती दिखाई देती है लेकिन मलाइका उन्हें नहीं रोकती। पहले हिस्से में तो करण जौहर (Karan Johar) आराम से मलाइका (Malaika) से सवाल पूछ रहे हैं। एक्ट्रेस भी उनसे उनकी शादी के बारे में बातें कर रही हैं। लेकिन करण के सवालों से परेशान होकर उन्हें शो से जाने के लिए कह देती हैं। 

इसके बाद मलाइका, टेरेंस लुईस और नोरा फतेही के साथ चर्चा कर रही हैं। वह कहती हैं कि नोरा कभी गर्म और कभी नरम स्वभाव के इंसान है उनका मतलब होता है कि एक्ट्रेस का मूड स्विंग होता रहता है। इसके बाद दोनों डांस करने को तैयार होते हैं लेकिन नोरा अचानक गुस्सा होते ही शो से चली जाती हैं। 

टेरेंस उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन उनका मूड ठीक नहीं होता है और मलाइका (Malaika) भी फुल एटीट्यूड में दिखाई देती हैं। दोनों का बिहेवियर देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके बीच में कुछ चीजें ठीक नहीं है। अब ये गुस्सा रियल है या फिर कोई प्रैंक है ये तो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा।