मोजतबा खामेनेई पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम, गुप्त सूचना देने वालों को मिलेगा अमेरिका में बसने का मौका

मोजतबा खामेनेई पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम, गुप्त सूचना देने वालों को मिलेगा अमेरिका में बसने का मौका

नई दिल्लीः मोजतबा खामेनेई पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है. गुप्त सूचना देने वालों को अमेरिका में बसने का मौका मिलेगा. अमेरिकी विदेश विभाग के 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के माध्यम से घोषणा की गई. एक बैनर जारी कर उन लोगों की सूची सार्वजनिक की है जिनके बारे में जानकारी मांगी है. 

इस सूची में मोजतबा के अलावा उनके पिता के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का नाम भी शामिल है. अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि ये व्यक्ति ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के विभिन्न हिस्सों का नेतृत्व करते हैं. जो दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाती है. उन्हें संगठित करती है और अंजाम देती है.