प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया. सुबह 10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई.
माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर देर रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन जारी है. मेला क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से घाटों पर रौनक है. प्रशासन ने सुचारु स्नान व्यवस्था का दावा किया है.
प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब:
-सुबह 10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
-माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर देर रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन जारी
-मेला क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
-श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से घाटों पर रौनक
-प्रशासन ने सुचारु स्नान व्यवस्था का किया दावा