जयपुर में अनियंत्रित ट्रोला सर्विस लेन में घुसा, 2 की मौत; करीब आधा दर्जन लोग घायल

जयपुर: जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन में जा घुसा. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.

विश्वकर्मा थाना इलाके के 14 नंबर के पास की घटना है. हादसे की जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची है. घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है. हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया है.

जयपुर से बड़ी खबर
-अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन में जा घुसा ट्रोला
-हादसे में 2 की मौत, करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना
-विश्वकर्मा थाना इलाके के 14 नंबर के पास की घटना
-सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर
-घायलों को भिजवाया गया अस्पताल
-हादसे के बाद ट्रोला चालक हुआ मौके फरार