नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह; CM भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान के आर्थिक और सामाजिक विकास में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका

जयपुर: नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के लिए राज्य सरकार को 12,778 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई. पूरी परियोजना के लिए 12 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति जारी किए जाने हैं. पहले चरण में 19 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से स्टेट टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा.

नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ कार्यालय और 2 VIP लॉज बनाए जाएंगे. भवन में ऑन-बोर्ड हॉल, मीटिंग हॉल और 10 विश्राम कक्ष होंगे. ट्रैवलिंग केबिन और सुरक्षा कक्ष जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का विकास आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर किया जा रहा है.

राजस्थान की विरासत दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है:
प्रधानमंत्री मोदी के विकास और विरासत को साथ लेकर चल रहे हैं. राजस्थान की विरासत दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है. यहां के महल, हवेलियां और ऐतिहासिक स्थापत्य पर्यटन की बड़ी ताकत है. राजस्थान आने वाले पर्यटक यहां की विरासत का आनंद लें और दुनिया में जाकर राजस्थान की प्रशंसा करें. नए स्टेट टर्मिनल भवन में आधुनिकता के साथ राजस्थान की कला और संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी.

स्थापत्य कला की पहचान को प्रदर्शित करेंगी:
भवन की बाहरी दीवारों और स्तंभों पर प्रसिद्ध जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल किया जाएगा. झरोखे, मेहराब और छतरियां पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य कला की पहचान को प्रदर्शित करेंगी. परियोजना के दूसरे चरण में हेलीकॉप्टर पार्किंग के लिए हैंगर और Tarmac का निर्माण किया जाएगा. इससे राज्य में विमानन सुविधाओं के विस्तार और  हेलीकॉप्टर संचालन के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने की योजना.

सरकार का फोकस राजस्थान की सुविधाओं विकसित करने पर है:
राजस्थान के आर्थिक और सामाजिक विकास में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है.  जयपुर से खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग सामने आती रही है. श्रद्धालुओं को ऐसी सुविधा मिलनी चाहिए कि वे एक ही दिन में दर्शन करके वापस लौट सकें. आने वाले समय में इस दिशा में भी सुविधाओं का विकास किया जाएगा. सरकार का फोकस बेहतर सड़कें, आधुनिक रेल सुविधाएं और Air Connectivity विकसित करने पर है.