Weather Update: राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज ! 14-15 नवंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन संभागों में बारिश की संभावना

जयपुरः राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राजस्थान में 14-15 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 14 नवंबर को जोधपुर-बीकानेर संभाग में मौसम बदल सकता है. कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश के आसार है. 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

15 नवंबर को बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी के आसार है. राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. 16 नवंबर से राजस्थान में तापमान गिरने के आसार है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वानुमान जारी किया है.     

मौसम के दो अलग-अलग रंग:
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 16 नवंबर से राजस्थान में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज होने की संभावना है. कुल मिलाकर राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं. कहीं बादल और बूंदाबांदी होगी, तो कहीं तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी.

राजस्थान में 14-15 नवंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
14 नवंबर को जोधपुर-बीकानेर संभाग में बदल सकता मौसम 
कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश के आसार
30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना
15 नवंबर को बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी के आसार
राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा मुख्यतः शुष्क