जोधपुरः साइबर ठगों के हाथ अब आपके अकांउट तक पहुंच रहे है और शायद ही इस बात की आपको कोई भनक होगी. जोधपुर से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है यूको बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.77 लाख रुपए निकाले. 6 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से रकम उड़ाई.
सिवांची गेट निवासी 52 वर्षीय अशोक भाटी साइबर ठगी का शिकार हुए. 9 नवंबर को खाते से 3,77,309 रुपए 20 पैसे निकाले गए. हैरानी की बात, खाताधारक के मोबाइल पर कोई OTP नहीं आया. पीड़ित को ट्रांजेक्शन की भनक तक नहीं लगी. नेहरू पार्क के पास यूको बैंक शाखा में पीड़ित का खाता है.
शिकायत दर्ज करवाईः
खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए. पीड़ित ने ऑनलाइन पोर्टल पर साइबर शिकायत दर्ज करवाई. 11 नवंबर को खांडाफलसा थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की. BNS की धारा 318(4) में मामला दर्ज, ASI बाबूलाल जांच कर रहे.