इंटरनेट डेस्क: अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के करीब 20 दिन बाद हल्दी सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. फोटोज में कपल बेहद खुश और मस्ती भरे अंदाज़ में दिखाई नजर आ रहा है. हल्दी सेरेमनी की फोटोज में दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है, हाथ में पान का पत्ता है और उन पर फूलों की बारिश होती दिखाई दे रही है. लगभग हर फोटो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहा है और दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.
इस खास मौके पर रश्मिका ने ग्रीन वन-शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी थी, जबकि विजय देवरकोंडा व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. शादी की तरह हल्दी सेरेमनी में भी दोनों ने गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी. रश्मिका ने खूबसूरत टेंपल ज्वेलरी-भारी कड़े, झुमके और मांग टीका-के साथ अपना लुक पूरा किया. वहीं विजय के हाथ में गोल्ड कड़ा और गले में चेन नजर आई.
यह सेरेमनी सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें जमकर मस्ती भी हुई. हल्दी की रस्म के बाद कपल ने होली खेली और परिवार व दोस्तों के साथ खूब डांस किया. फोटोज में दोनों हरे, पीले और गुलाबी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं और पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ फोटोज में विजय अपने भाई आनंद और मां के साथ पोज देते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर कपल की इस शानदार सेलिब्रेशन की झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है.