रुद्रप्रयागः चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. केदारनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सोनप्रयाग के पास यात्री केदारनाथ जाने के लिए इंतजार कर रहे है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोनप्रयाग पहुंचे है. मौसम की बेरुखी के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है. पुलिस और जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है.
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच चेतावनी जारी की गई है. चारधाम यात्रा मार्ग-यमुनोत्री,गंगोत्री,केदारनाथ और बद्रीनाथ पर मौसम का सीधा असर पड़ने की संभावना है. आज और कल पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन दो दिनों में तेज बारिश,गरज-चमक,ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है.
उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश,तेज हवा चलेंगी. जबकि 14 मई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा.