जयपुरः मानसून के बाद राजस्थान की सड़कों पर बड़े पैमाने पर पेचवर्क अभियान शुरू होगा. NHAI और PWD ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की तैयारी तेज कर दी है. बारिश से प्रभावित राष्ट्रीय और राज्य मार्गों की प्राथमिकता से मरम्मत होगी. गड्ढों और उखड़ी सड़कें चिन्हित करने का काम तेज किया गया है.
इस दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित बनाने पर विशेष फोकस रहेगा. जिलावार मरम्मत कार्यों की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी. मानसून थमते ही युद्धस्तर पर पेचवर्क के काम शुरू होंगे. सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए.