मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला हादसा, इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट हो गया. आग से घर के अंदर 10 से अधिक गैस टैंक में विस्फोट हुआ. हादसे में 7 लोगों की मौत हुई. जबकि 3 लोगों को बचाया गया है. 

तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर की ये घटना है. घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे, ऐसे में हादसे के दौरान पावर कट पर खुल नहीं पाए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस के सामने कई ब्लास्ट हुए.