भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, खेलना गांव में भीषण गर्मी के चलते फटा गैस सिलेंडर

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, खेलना गांव में भीषण गर्मी के चलते फटा गैस सिलेंडर

पोकरणः भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है. भीषण गर्मी के चलते लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही है. खेलना गांव में भीषण गर्मी के चलते गैस सिलेंडर फट गया. खाना बनाते वक्त पानी के लिए बाहर जाते ही गैस सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने से चारों ओर अफरा-तफरी मची. 

ग्रामीणों की सहायता से दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही भीषण आग के चलते कोई जनहानि नहीं हुई. घर का सारा सामान जल गया है. 4-5 पशुओं की मौत हो गई. फतेह सिंह पड़िहार खेलाना की ढाणी में आग लगी थी.