जोधपुर: बालेसर में EVM मशीनों से भरा टाटा 407 मिनी ट्रक पलट गया है. हादसे में ट्रक सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. NH-125 पर 38 मील की सरहद में हादसा हुआ है. पंचायत राज चुनाव के लिए पाली से जैसलमेर EVM मशीन ले जा रहे थे.
हादसे में एक हैड कांस्टेबल और दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया. सुरक्षा कारणों को देखते हुए उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ व बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची. गाड़ी पीछे से लॉक होने के कारण मशीने सुरक्षित हैं.
जोधपुर के बालेसर से खबर
-EVM मशीनों से भरा टाटा 407 मिनी ट्रक पलटा
-हादसे में ट्रक सवार 3 पुलिसकर्मी घायल
-NH-125 पर 38 मील की सरहद में हुआ हादसा
-पंचायत राज चुनाव के लिए पाली से जैसलमेर ले जा रहे थे EVM मशीन
-हादसे में एक हैड कांस्टेबल और दो पुलिसकर्मी हुए चोटिल
-घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर किया रैफर
-सुरक्षा कारणों को देखते हुए उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ व बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची
-गाड़ी पीछे से लॉक होने के कारण मशीने सुरक्षित