जयपुर केन्द्रीय कारागृह में की ACB ने कार्रवाई, जेल प्रहरी को रिश्वत लेते किया ट्रैप

जयपुर केन्द्रीय कारागृह में की ACB ने कार्रवाई, जेल प्रहरी को रिश्वत लेते किया ट्रैप

जयपुर: जयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. केन्द्रीय कारागृह में ACB ने कार्रवाई करते हुए जेल प्रहरी को रिश्वत लेते ट्रैप किया है. जेल प्रहरी जगवीर सिंह को 26 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है. 

जेल में परेशान नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. ACB एएसपी ज्ञानप्रकाश नवल ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. ACB की कार्यवाहक डीजी स्मिता श्रीवास्तव और DIG राहुल कोटोकी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.