जयपुरः जुलाई के पहले सप्ताह में तीन जिलों में बदरा झूम कर बरसे. बीकानेर, चूरू व डीडवाना-कुचामन में असामान्य बारिश हुई. जल संसाधन विभाग ने 1 से 7 जुलाई तक का आंकड़ा जारी किया. उधर, अजमेर, बालोतरा, ब्यावर, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, जयपुर, झुंझुनूं, नागौर, प्रतापगढ़, सलूंबर, सीकर और टोंक में सामान्य से 20 से 59% बारिश हुई.
अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, फलौदी,राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में सामान्य से 19 % ज्यादा या 19 % कम बारिश हुई. जबकि बांसवाड़ा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, करौली, खैरथल-तिजारा, पाली और सवाई माधोपुर में सामान्य से 59 प्रतिशत तक कम बारिश हुई.