चूरूः चूरू में ACB ने बड़ी कार्रवाई की. कृषि मंडी कार्यालय में 10 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर ट्रैप हुआ. कृषि मंडी सचिव एवं सुपरवाइजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. कृषि मंडी सचिव डॉ. विकेंद्र कुमार एवं सहयोगी कमल कुमार को गिरफ्तार किया.
परिवादी को 2019 में अपने रोकड़ खाता एवं लेखा जोखा पेश करने का नोटिस दिया था. खाता पेश नहीं करने पर 20 हजार की रिश्वत राशि मांगी थी. चूरू ACB के ASP महावीर प्रसाद शर्मा की टीम ने कार्रवाई की.