जयपुर: राजधानी जयपुर के आमेर में ताला मोड़ के पास दीवार गिरने से हादसा हुआ. हादसे में तीन मजदूरों की हुई मौत और तीन अन्य घायल हो गए. हादसे में घायलों का निजी अस्पताल में उपचार शुरू हुआ. प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल अस्पताल पहुंचे. प्रभारी मंत्री घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई. तीन अन्य घायल हुए. हादसे में बिहार निवासी मजदूर सविता (39),रामजी (40) और रिंकू (35) की मौत हुई. स्थानीय लोगों ने ही मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
होटल अरावली रिजॉर्ट में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से हादसा हुआ. जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक, उपखंड अधिकारी बजरंग स्वामी, तहसीलदार सौरभ गुर्जर सहित पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे में घायल हुए लोगों का निम्स अस्पताल में उपचार शुरू हुआ.