प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक चालक की लापरवाही से हादसा, बाइक चालक के साथ एक राहगीर बालिका की मौत

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक चालक की लापरवाही से हादसा, बाइक चालक के साथ एक राहगीर बालिका की मौत

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ. बाइक चालक के साथ एक राहगीर बालिका की मौत हुई. तीन बालिका और बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हुआ. 

बीज माता का मेला देखकर बाइक चालक और उसका साथी लौट रहा था. मेले से लौट रहे बालिकाओं के झुंड पर बाइक चढ़ाई.हादसे में बाइक चालक अंकित और राहगीर इंदिरा की मौत हो गई. 

देवगढ़ की छतरियां से आगे हादसा हुआ. मृतकों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए. घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है. देवगढ़ थाना अधिकारी नगजीराम मामले की जांच में जुटे.