जयपुर: स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बड़ा एक्शन लिया. कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्के बारों के खिलाफ एक्शन लिया. पुलिस टीम ने एमआई रोड स्थित द नाइट जार क्लब पर दबिश दी. देर रात युवक-युवतियां नशे के कश लगा रहे थे.
संगीत की धुन पर क्लब में धुएं के छल्ले बनाये जा रहे थे. पुलिस टीम ने मौके से बड़ी संख्या में हुक्के और फ्लेवर बरामद किए. क्लब मैनेजर बृजेश को गिरफ्तार किया गया. स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने स्पष्ट किया.
ये क्लब संचालक युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ कर रहे है. पैसों के लालच में भविष्य खराब कर रहे है. ऐसे में अब इन क्लब संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.शहर में इन हुक्के बारों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा.
जयपुर से बड़ी खबर:
-स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश का बड़ा एक्शन
-कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्के बारों के खिलाफ एक्शन
-पुलिस टीम ने एमआई रोड स्थित द नाइट जार क्लब पर दी दबिश
-देर रात युवक-युवतियां लगा रहे थे नशे के कश
-संगीत की धुन पर क्लब में बनाये जा रहे थे धुएं के छल्ले
-पुलिस टीम ने मौके से बड़ी संख्या में हुक्के और फ्लेवर किये बरामद
-क्लब मैनेजर बृजेश को किया गया गिरफ्तार
-स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने किया स्पष्ट
-ये क्लब संचालक कर रहे युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़
-पैसों के लालच में कर रहे भविष्य खराब
-ऐसे में अब इन क्लब संचालकों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
-शहर में जारी रहेगा इन हुक्के बारों के खिलाफ विशेष अभियान