चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर कार्यकर्ता आपस में भिड़े, पुलिस को बीच में आकर देना पड़ा दखल

जयपुरः चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन जारी है. इसी बीच शहीद स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. मंच के बगल में कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई. पुलिस को बीच में आकर दखल देना पड़ा. कार्यकर्ताओं की लड़ाई से एक बार प्रदर्शन में हड़कंप मच गया. 

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में सुखजिंदर रंधावा, गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली, विधायक ललित यादव, डूंगर राम गैदर, प्रशांत शर्मा, अर्जुन बामनिया, इंद्राज गुर्जर, धर्मेन्द्र राठौड़, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, हरिश्चंद्र मीणा, भगवानाराम सैनी, वरामकेश मीणा, पीतराम काला, गीता बरबड़, शांति धारीवाल, ओम बिश्नोई और दामोदर गुर्जर भी मंच पर मौजूद हैं.

राजस्थान कांग्रेस का कल भी प्रदर्शन रहेगा जारी:
बतादें कि चुनाव आयोग के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का कल भी प्रदर्शन जारी रहेगा. कल तमाम जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा. जिला कांग्रेस कमेटी जिलों में प्रोटेस्ट करेगी. जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी पैदल मार्च निकालेगी.