नई दिल्ली: मानसून का पैटर्न बदला. सीजन में देशभर में अभी तक 11% कम बारिश हुई. देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के असामान्य पैटर्न से भारी चिंता बढ़ी. जून-जुलाई और अगस्त का एक हफ्ता बीतने पर भी सूखा है.
राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में बारिश की भारी कमी है. देश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई. अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश न होने पर संकट गहराएगा.
फसलों का उत्पादन गिरने से खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका प्रभावित हुई. असम,केरल और गुजरात जैसे राज्यों में भी समग्र वर्षा कम है. कम समय में तीव्र बारिश और सूखे का लंबा अंतराल बढ़ा. मानसून की बारिश का असामान्य वितरण के कारण ऐसे हालात बने.