नई दिल्ली : भूखे को अन्न, प्यासे को पानी जय-जय बाबा बर्फानी 'बम-बम भोले' की गूंज के साथ अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने को तैयार है. देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कश्मीर पहुंचे हैं. श्रीनगर के पंथा चौक ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन है.
यात्री यहीं से पहलगाम और बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना किए जाएंगे. यात्रियों के लिए लंगरों में निःशुल्क भोजन, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम है. यात्रियों ने व्यवस्था पर प्रशासन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की.
पूरे ट्रांजिट कैंप में CCTV निगरानी, सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम हैं. यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है.