गर्मी के तेवरों के बीच पावर डिमांड को लगे "पंख" ! बिजली की मांग में 500 लाख यूनिट से अधिक की बढ़ोतरी

गर्मी के तेवरों के बीच पावर डिमांड को लगे "पंख" ! बिजली की मांग में 500 लाख यूनिट से अधिक की बढ़ोतरी

जयपुरः गर्मी के तेवरों के बीच पावर डिमांड को "पंख" लग गए है. प्रदेश में प्रचंड गर्मी की दस्तक से बिजली डिमांड का एकाएक ग्राफ बढ़ा है. पिछले 10 दिन में बिजली की मांग में 500 लाख यूनिट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. बेमौसम की बरसात के चलते अप्रैल के पहले सप्ताह में पावर डिमांड गिरी थी. इस दौरान 2000 लाख यूनिट तक राजस्थान में बिजली की आपूर्ति रह गई थी. लेकिन इसके बाद गर्मी तेवर दिखाने लगी. तो बिजली की मांग में भी तेजी आई. 

11 अप्रैल को 2307 लाख यूनिट, 12 अप्रैल को 2285 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति, इसके अलावा 13 अप्रैल को 2439 लाख यूनिट, 14 अप्रैल को 2634 लाख यूनिट, 15 अप्रैल को 2676 लाख यूनिट, 16 अप्रैल को 2814 लाख यूनिट, 17 अप्रैल को 2754 लाख यूनिट, 18 अप्रैल को 2781 लाख यूनिट, 19 अप्रैल को 2687 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई. हालांकि,पिछले साल के मुकाबले बिजली की मांग अभी कम है, लेकिन आगे मांग बढ़ सकती है.